PLEASE MATCH YOUR ASSIGNMENT QUESTIONS ACCORDING TO YOUR SESSION
IGNOU MHD-12 (July 2025 – January 2026) Assignment Questions
1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिएः
(क) दीदी को रोते देखना अप्पू को अच्छा नहीं लगता। पिछवाड़े वाले कमरे की खिड़की की चौखट पर माथा टेके रो रही थी। वह तो हमेशा रोती ही रहती है। शायद नानी ने उसे गाली दी हो। वैसे नानी अप्पू को भी डाँटती रहती है। लेकिन अप्पू को रोना नहीं आता। गुस्सा आता है। अगर वह भी दीदी जैसा बड़ा होता तो दिखा देता…… इतनी बड़ी होने पर भी दीदी डॉट-फटकार क्यों सहती है। उसका चेहरा उतर जाता है। आँखें भर आती हैं…. यह देखकर अकसर अप्पू वहाँ से बाहर निकल जाता।
(ख) “ठहरो! ठहरो!” कहते हुए हाथ उठाकर उसने दोनों पक्षों को शांत किया। फिर उसने वृद्धा से पूछा, “क्या बात है मैया, क्या मामला है? उसका स्वर, उसकी अवस्था और पहनावा देखते ही वृद्धा की हिम्मत बँधी। आवाज़ कुछ धीमी करके यथासंभव सद्भाव के साथ वह बात बताने लगी, “तुम्हीं बताओ बेटी! यह लोग पानी के लिए आई हैं। यह कोई सरकारी नल तो नहीं है न? पैसा खर्च करके लगाया हुआ है। हर साल म्यूनिसपैलिटी को हम टैक्स भी देते हैं। ऐसे में पहले हमारे बच्चों ने आकर मना किया। इन लोगों ने बात सुनी नहीं। फिर मैंने आकर मना किया। फिर हमारा माली आया, तो वह लड़की कहती है-अगर तू मर्द है. तो कुत्ता छोड़!” देखो तो उँगली भर नहीं है लड़की!” कहकर उँगली से सत्यवती की ओर वृद्धा ने इशारा किया।
(ग) जंगल शांत हो गया। बाघिन की चीख थम गई, लेकिन किसी ने उस बारे में कुछ किया-कहा नहीं। उसी तरह डरते-डरते उनका जीवन गुजर रहा था। आकाश में एक जगह गिद्ध चक्कर काट रहे थे। दूसरे दिन और भी गिद्ध दिखे, घने झुंड में उड़ते, नीचे की ओर झपट्टा मारते, फिर ऊपर उड़ने लगते। जंगल से आती हवा से सड़ी हुई गंध तिर रही थी। अंदाज लगाने में लोगों को देर नहीं लगी- पहाड़ के नीचे कोई बड़ा अजगर मरा होगा, किसी जानवर को बाघिन अधखाया छोड़ गई होगी-ढेरों संभावनाएं थीं।
2. ‘दीदी’ कहानी’ के विभिन्न आयामों की चर्चा कीजिए।
3. ‘अपने लिए शोक गीत’ कहानी का विश्लेषण और मूल्यांकन कीजिए।
4. ‘ओऽरे चुरुंगन मेरे’ कहानी का विश्लेषण करते हुए कहानी में विन्यस्त मूल समस्या को रेखांकित कीजिए।
5. ‘अपना-अपना कर्ज कहानी की अंर्तवस्तु पर विचार कीजिए।
6. ‘जवाबी कार्ड’ कहानी के मुख्य पात्रों का परिचय देते हुए उनकी चारित्रिक विशेषताओं को उद्घाटित कीजिए।
IGNOU MHD-12 (July 2024 – January 2025) Assignment Questions
1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:
(क) कुछ समय को मेरा मन उस बाग के सौंदर्य पान से तृप्त होकर अवर्णनीय सुख अनुभव करने लगा। बाग की ठंडक हवा में घुलकर बह रही थी। कुएं के चारों ओर तरह-तरह के फूल लगे थे। उनकी सारी सुगंध ठंडी हवा लूटे जा रही थी। नाना जाति के पक्षियों का कलरव आकाश में, पेड़ों में, पौधों में सब ओर सुनाई पड़ रहा था। मेरा हृदय पक्षियों के साथ पक्षी, और फूलों के साथ फूल बन बैठा। तब ऐसा लगा, पता नहीं क्यों कविगण अनदेखे स्वर्ग का वर्णन करते हैं। जहां सुख होता है। वहीं स्वर्ग होता है ।
(ख) कुछ दिन पहले पूर्णिमा की एक रात राव साहब और उनकी पत्नी चाँदनी में सैर के लिए निकले थे। ऐसे समय काम से लौटता हुआ अम्माजी का बाप उनके सामने पड़ गया। इतना बड़ा आदमी अब क्या पहचानेगा ! यह सोचता हुआ वह सिर झुकाकर आगे बढ़ने लगा। लेकिन राव साहब ने ही उसे पुकारा। वह भी नाम लेकर ! अम्माजी का बापू फूल उठा था। उस पूरी रात घर में उन्हीं लोगों को लेकर बातें होती रहीं। उसके अगले ही दिन अम्माजी को ले जाकर उसने परिचय कराया था।
(ग) अपने होठों पर पवित्र मुस्कराहट छितराते कबीर झटपट उठ खड़ा हुआ । हैरत भरी निगाहों से लोगों के चेहरे पर बारी-बारी से देख रहा था कि ठाकुर झुंझलाहट दरसाते कहने लगा, “बावले की तरह टग भग क्या देख रहा है? तेरे अहोभाग्य कि देश के मालिक, तीन लोक के नाथ खुद तेरे घर पधारे हैं, तेरी कारीगरी देखने की खातिर । अब उल्लू की तरह आँखें क्या फाड़ रहा है ? कालीन या शॉल हो तो नजर कर।”
2. कालीपट्नम रामाराव की कहानियों की सामाजिक दृष्टि पर प्रकाश डालिए ।
3. पाँच पत्र’ कहानी में अभिव्यक्त जीवन दर्शन का विश्लेषण कीजिए ।
4. ‘चिता’ कहानी की अन्तर्वस्तु का विश्लेषण करते हुए उसकी शिल्पगत विशेषताओं की चर्चा कीजिए ।
5. गोपीनाथ मंहति की कहानियों में आए आदिवासी जीवन का मूल्यांकन कीजिए ।
6. ‘अपने लिए शोकगीत’ कहानी के प्रमुख चरित्रों पर प्रकाश डालिए ।




