PLEASE MATCH YOUR ASSIGNMENT QUESTIONS ACCORDING TO YOUR SESSION
IGNOU MHD-21 (July 2025 – January 2026) Assignment Questions
1. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:
(क) जोगिया छाई रह्या परदेस।
अब का बिछड्या फेर न मिलिया, बहोरि न दियो संदेस ।।
या तन ऊपर भसम रमाऊँ, खार करूँ सिर केस ।।
भगवाँ भेष धरूं तुम कारण, दूँ दूँ चारूं देस।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर जीवनि जनम अनेस ।।
(ख) कठण लगन की पीर रे, हरि लागी सोई जाने।
प्रीत करी कछु रीत न जाणी, छोड़ चले अधबीच ।।
दुख की बेला कोई काम न आवे, सुख के सब हैं मीत।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर, आखर जात अहीर।।
(ग) अँखियाँ कृष्ण मिलन की प्यासी।
आप तो जाय द्वारका छाये, लोक करत मेरी हँसी।।
आम की डार कोयलिया बोलै, बोलत सबद उदासी।।
मेरे तो मन (अब) ऐसी आवै, करवत लेहाँ कासी।।
मीरा के प्रभु गिरधरनागर, चरणकमल की दासी।।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए:
(i) मीरायुगीन सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का विवेचन कीजिए।
(ii) मीरा के विद्रोह के विविध पक्षों पर विचार कीजिए।
(iii) मीरा की काव्यकला पर प्रकाश डालिए।
3. निम्नलिखित विषयों में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए :
(i) चित्तौड़गढ़ में मीरा का जीवन
(ii) हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रंथों में मीरा
(iii) मुक्ताबाई
(iv) मीरा की विरह वेदना
(v) मीरा और आंदाल की भक्ति
IGNOU MHD-21 (July 2024 – January 2025) Assignment Questions
1. निम्नलिखित पद्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए :
(क) आली मोहि लागत बृन्दाबन नीको।
घर घर तुसली ठाकुर पूजा, दर्शन गोविंदजी को ||
निर्मल नीर बहत यमुना को भोजन दूध दही को । ।
रत्न-सिंहासन आप बिराजे, मुकुट धर्यो तुलसी को ।
कुंजन कुंजन फिरत राधिके, शब्द सुनत मुरली को । ।
मीरां के प्रभु गिरधरनागर, भजन बिना नर फीको । ।
(ख) न भावै थारौ देसड़लो (जी) रूड़ो रूड़ो
हरि की भगति करै नहिं कोई, लोग बसे सब कूड़ो ||
माँग और पाटी उतार धरूंगी, ना पहि कर चूड़ो ||
मीरां हठीली कहे संतन सों, बर पायो छै मैं पूरो ।।
(ग) ऊँची अटरिया लाल किंवड़िया, निरगुण सेज बिछी ।
पचरंगी झालर सुभ सोहै, फूलन फूल कली । ।
बाजूबंद कडूला सोहे, माँग सिंदूर भरी ।
सुमिरन थाल हाथ में लीन्हां, सोभा अधिक भली ।।
से सुखमणा मीरा सोवै, धन सुभ आज घरी ।
तुम जावो राणा घर आपने, मेरी तेरी नाहि सरी ।।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 500-500 शब्दों में दीजिए :
(क) मीरायुगीन राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का विवेचन कीजिए ।
(ख) भक्ति आंदोलन की प्रमुख धाराओं पर प्रकाश डालिए ।
(ग) मीरा की प्रेमभावना के विविध आयामों पर विचार कीजिए |
3. निम्नलिखित विषयों में से प्रत्येक पर लगभग 200 शब्दों में टिप्पणी लिखिए :
(क) बहिणाबाई
(ख) मीरा का काव्य और लोक संगीत
(ग) मीराकालीन समाज में स्त्री की स्थिति
(घ) मीरा की भक्ति में वृंदावन का महत्व
(ड.) मीरा और कुंवर भोज




