PLEASE MATCH YOUR ASSIGNMENT QUESTIONS ACCORDING TO YOUR SESSION
IGNOU MHD-22 (July 2025 – January 2026) Assignment Questions
1. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए :
(क) कबीर हरदी पीयरी, चूना ऊजल भाइ।
राम सनेही यूँ मिले, दुन्यूँ बरन गँवाइ ।।
(ख) हरि ठग जग कौं ठगौरी लाई,
हरि कै वियोग कैसे जीऊँ मेरी माई ।।
कौन पुरिष को काकी नारी, अभिअंतरि तुम्ह लेहु बिचारी ।।
कौन पूत को काको बाप, कौन मरें कौन करै संताप ।।
कहै कबीर ठग सौं मन माना, गई ठगौरी ठग पहिचाना।।
(ग) कबीर लहरि समंद की, मोती बिखरे आइ।
बगुला मँझ न जाणइ, हंस चुणै चुणि खाइ ।।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए :
(i) कबीर युगीन राजनीतिक पृष्ठभूमि का परिचय दीजिए।
(ii) कबीर के काव्य में निहित दर्शन का विश्लेषण कीजिए।
(iii) हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रंथों में कबीर के काव्य संबंधी विविध विद्वानों के विचारों का मूल्यांकन कीजिए।
3. निम्नलिखित विषयों में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए :
(i) कबीर पर गोरखनाथ का प्रभाव
(ii) अनहद नाद, बीज और बिंदु
(iii) कबीर की उलटबांसियाँ
(iv) अवतारवाद
(v) पंचमकार
IGNOU MHD-22 (July 2024 – January 2025) Assignment Questions
1. निम्नलिखित काव्यांशों की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए :
(क) अब का डरौं डर डरहि समानाँ,
जब थैं मोर तोर पहिचाँनाँ ।।
जब लग मोर तोर करि लीन्हां, भै भै जनमि जनमि दुख दीन्हा ||
अगम निगम एक करि जानाँ, ते मनवाँ मन माँहि समानां । ।
जग लग ऊँच नीच कर जाना, ते पसुवा भूले भ्रम नाँनाँ ।
कह कबीर मैं मेरी खोई, तबहि रॉम अवर नहीं कोई । ।
(ख) जब गुण कूँ गाहक मिलें तब गुण लाख बिकाई ।
जब गुण कौं गाहक नहीं, तब कौड़ी बदले जाइ ।।
(ग) कहा नर गरबसि थोरी बात ।
मन दस नाज, टका दस गँठिया, टेढ़ौ टेढ़ों जात ।। टेक ||
हालै आयौ हु धन कोऊ कहा कोऊ लै जात ।
दिवस चारि की है पतिसाही, ज्यूँ बन हरियल पात ।।
राजा भयौ गाँव सौ पाये, टका लाख दस व्रात ।।
रावन होत लंका को छत्रपति पल मैं गई बिहात ।।
माता पिता लोक सुत बनिता, अंत न चले सँगात ।
कहै कबीर राम भजि बौरे, जनम अकारथ जात ।।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (प्रत्येक ) लगभग 500-500 शब्दों में दीजिए :
(क) कबीर की निर्गुण भक्ति के मूल उपादानों पर प्रकाश डालिए ।
(ख) कबीर के काव्य में निहित ‘माया’ की अवधारणा का विश्लेषण कीजिए
(ग) कबीर की भाषा की विशिष्टताओं का विवेचन कीजिए |
3. निम्नलिखित विषयों में से प्रत्येक पर लगभग 200 शब्दों में टिप्पणी लिखिए :
(क) कबीर के अध्ययन में आदिग्रंथ का महत्व
(ख) शून्य चक्र
(ग) इतिहास ग्रंथों में कबीर
(घ) कबीर के काव्य में लोक तत्व
(ड.) कबीर की शिष्य परंपरा




