भाग कः वर्णनात्मक प्रश्न
1. क) पोषक तत्व क्या हैं? हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को सूचीबद्ध करें?
ख) निम्नलिखित में से प्रत्येक में किसी एक कारक की व्याख्या कीजिए:
i) खाद्य चयन को प्रभावित करने वाले सामाजिक-सांस्कृतिक कारक |
ii) खाद्य चयन को प्रभावित करने वाले शारीरिक कारक ।
iii) खाद्य चयन को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक कारक ।
2. क) भोजन के शारीरिक कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
ख) निम्नलिखित के प्रमुख कार्यों को सूचीबद्ध करें:
i) कार्बोहाइड्रेट
ii) वसा
iii) जल
3. क) विटामिन सी को ताजे फलों वाला विटामिन क्यों कहा जाता है ? विटामिन सी के समृद्ध स्रोतों के उदाहरण देते हुए समझाइए ।
ख) हमारे शरीर में निम्नलिखित पोषक तत्वों की कमी के कार्यों और प्रभावों को संक्षेप में बताएं:
i) विटामिन ए
ii) आयोडीन
iii) लौह तत्व
4. (क) निम्नलिखित पर संक्षेप में टिप्पणी करें:
i) खाद्य पदार्थों के वर्ग
ii) हमारे आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ प्रयोग उनके पोषण मूल्य को बढ़ाता है।
iii) भारतीय आहार की पौष्टिकता
ख) भोजन की गुणवत्ता पर खाना पकाने से पहले के तरीकों के प्रभाव को संक्षेप में समझाइए ।
5. क ) भोजन पकाने और परोसने के दौरान पालन किए जाने वाले खाद्य स्वच्छता के सामान्य नियमों को बताएं ।
ख) निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए:
i) भोजन खराब होने के कारण
ii) भोजन का रासायनिक संरक्षण
iii) अनाज का चयन करते समय ध्यान में रखे जाने वाले बिन्दु ।
6. क) निम्नलिखित पर संक्षेप में टिप्पणी करें:
i) किण्वन और अंकुरण से दालों की पोषण गुणवत्ता में सुधार होता है ।
ii) गरम करने पर घी और तेलों में परिवर्तन ।
iii) चीनी की विशेषताएं
ख) दही दूध के समान ही पोषक होता हैं लेकिन अधिक आसानी से पचने योग्य होते हैं । इस कथन को उचित ठहराइए ।
7. क) ‘भोजन तैयार करने में अंडे के विभिन्न प्रकार के उपयोग होते हैं। उदाहरण देते हुए हमारे दैनिक आहार में अंडे के विभिन्न उपयोगों पर संक्षेप में चर्चा करें।
ख) उन विधियों का वर्णन करें जिन्हें आप सब्जियों को पकाने के दौरान पोषक तत्वों के नुकसान को कम करने के लिए अपनाएंगे।
8. क) फलों का चयन करते समय आप किन बातों को ध्यान में रखेंगे? आप कटे हुए फलों के भूरे रंग को कैसे रोक सकते हैं?
ख) हमारे आहार में मिर्च और मसालों के महत्व को बताएं। हमारे दैनिक जीवन में नमक और ‘गरम मसाले’ के उपयोग को समझाएं।
9. क) निम्नलिखित के बारे में विस्तार से बताइएः
i) कार्बोनेटेड पेय
ii) चना दाल / बेसन में पाये जाने वाले मिलावटी तत्व ।
iii) चाय में पाये जाने वाले पोषक तत्व
ख) सुविधा जनक खाद्य पदार्थ क्या हैं? सुविधा जनक खाद्य पदार्थों के लेबल पर क्या जानकारी अनिवार्य है?
भाग ख (प्रयोगात्मक अभ्यास)
1. निम्नलिखित अवसरों / स्थितियों में आपके घर में क्या तैयारी की जाती है? उपयोग की जाने वाली खाना पकाने की विधि और इनमें से प्रत्येक तैयारी का पोषक मान लिखें। (इकाई 1 और इकाई 8 देखें)
क) अतिथि भोजन
(ख) बच्चे के लिए पहले ठोस आहार का परिचय (अन्नप्राशन)
ग) गर्भावस्था (7 वां महीना )
घ) त्योहार – दीवाली / ईद, संक्रांति
2. सूचीबद्ध करें कि आपने कल नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए क्या खाया। उन्हें ऊर्जा देने, शारीरिक वृद्धि करने वाले, सुरक्षात्मक / नियामक खाद्य पदार्थों में वर्गीकृत करें। मेनू में सुधार के लिए तीन सुझाव दें। (इकाई 5 देखें) ।

3. अपने इलाके में एक खाद्य व्यवसाय (एफबीओ) पर जाएं। खाद्य स्वच्छता से संबंधित निम्नलिखित क्रियाओं का निरीक्षण कर उन्हें रिकॉर्ड करें। सही और गलत क्रियाओं की पहचान करें और उन्हें सही करने के लिए संशोधनों का सुझाव दें। (इकाई 9 देखें)। अपने उत्तर को सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत करें।

4. अपने क्षेत्र में आमतौर पर खाए जाने वाले मोटे अनाजों को सूचीबद्ध करें। अपने क्षेत्र के दो पारंपरिक मोटें अनाज से बनने वाले व्यंजनों की विधि बताइए । व्यंजनों का पोषण मान दें। अपने दैनिक आहार में मोटे अनाजों को शामिल करने के तरीकों को सूचीबद्ध करें। (इकाई 11 देखें)
भाग क: वर्णनात्मक प्रश्न
1) क) भोजन को परिभाषित कीजिए। भोजन की आदतों को निर्धारित करने वाले कारकों को सूचीबद्ध करें। उदारहणों के साथ भोजन की आदतों को निर्धारित करने वाले किसी भी एक कारक का संक्षेप में वर्णन करें।
ख) भोजन के शारीरिक कार्य क्या हैं? संक्षेप में उत्तर दें।
2) क) निम्नलिखित खाद्य पदार्थों से मिलने वाली ऊर्जा की मात्रा का अनुमान लगाइए
i) एक चम्मच जिसमें 5 ग्राम चीनी है
ii) एक बड़ा चम्मच जिसमें 15 ग्राम सरसों का तेल है
iii) एक कप नींबू पानी जिसमें 150 मिलीलीटर पानी, 10 ग्राम चीनी और 2 ग्राम नमक है
ख) हमारे शरीर में जल के महत्व को स्पष्ट कीजिए ।
3) निम्नलिखित पोषक तत्वों के कार्यो, स्रोतों और कमी के प्रभावों को लिखिए:
(क) विटामिन डी
ख) विटामिन सी
ग) कैल्शियम
4) क) ” एक संतुलित आहार का चयन आसान है यदि खाद्य पदार्थों को खाद्य समूहों में वर्गीकृत किया जाता है” शरीर में किए जाने वाले कार्यो के आधार पर तीन खाद्य समूहों को उजागर करने वाले इस कथन को सही ठहराएं।
ख) “भारतीय आहार (चाहे शाकाहारी या मांयाहारी) पश्चिम आहार की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस कथन को सही ठहराएं।
5) क) पेय पदार्थों के वर्गीकरण के बारे में लिखें।
ख) भोजन की तैयारी और पकाने के दौरान शरीरगत और भोजन की सफाई के छह सावधानियों को सूचीबद्ध करें।
6) खराब होने वाले खाद्य पदार्थ को संरक्षित करने के तरीको को सूचीबद्ध करें। प्रत्येक विधि के लिए एक उदाहरण दीजिए । परिरक्षण की किन्हीं दो विधियों को संक्षेप में समझाइए ।
7) क) अनाजों का चयन करते समय कौन सी बाते ध्यान में रखी जानी चाहिए, सूचीबद्ध कीजिए ।
ख) अनाजों की पौष्टिकता पर टिप्पणी करें।
8) क) गरम करने पर घी और तेल में होने वाले परिवर्तन क्या हैं? संक्षेप में लिखें।
ख) कृत्रिम मीठे पदार्थ क्या हैं? स्वास्थ्य और बीमारी में कृत्रिम मीठे पदार्थ की भूमिका क्या है ?
9) निम्नलिखित की पौष्टिकता को संक्षेप में समझाएं:
क) दालें
ख) मेवा और तिलहन
ग) सब्जियाँ
घ) फल
भाग ख – प्रयोगात्मक अभ्यास
इस भाग में चार अभ्यास है। सभी प्रश्नों का उत्तर दीजिये :
1) निम्नलिखित सुविधजनक खाद्य पदार्थो के डिब्बे / लेबल की जांच करें और नीचे दिए गए प्रारूप में एकत्र की गई जानकारी लिखें:

सुविधा खाद्य पदार्थो के फायदे और नुकसान लिखें (उत्तर के लिए सी एफ एन 1 यूनिट 21 देखें)
2) अपने घर में इस्तेमाल होने वाले 10 मसालों की एक सूची बनाए। वे किस रूप में (साबुत / पिसा हुआ भुना हुआ) और किस खाद्य व्यंजनों में उपयोग करते हैं। साथ ही हमारे आहार में मसालों के महत्व का भी उल्लेख करें। मसालों के चयन में किन बातों का ध्यान रखेंगे ? (देखें सी. एफ. एन 1 यूनिट 19 )

3) अपने इलाके में एक दूध डेयरी / दूध बेचने की दुकान / मदर डेयरी बूथ पर जांए । उपलब्ध दूध और दुग्ध उत्पादों के प्रकारों को सूचीबद्ध करें। इन वस्तुओं की प्रति लीटर / किग्रा लागत की तुलना कीजिए । दूध और / या उत्पादों की पौष्टिकता क्या है? सारणीबद्ध रूप में अपना उत्तर प्रस्तुत करें।
4) अपने घर / मेस / कैंटीन में इन्हें तैयार होते देखे :
क) दाल
ख) रोटी
ग) चावल
इन तीन को बनाने की पूर्व तैयारी में उपयोग की जाने वाली विधियों और खाना पकाने के तरीके लिखें ।